Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला बराबर करने के लिए न्यूजीलैंड के सामने 137 रन का लक्ष्य

December 9, 2023

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला बराबर करने के लिए न्यूजीलैंड के सामने 137 रन का लक्ष्य

मीरपुर: बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल (57 रन देकर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने दो मैचों की श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच में शनिवार को यहां बांग्लादेश की दूसरी पारी को 144 रन पर समेट दिया। पहला मैच गंवाने वाले न्यूजीलैंड को श्रृंखला बराबर करने के लिए 137 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा। मैच के चौथे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाये चार बना लिये है। सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम (दो) और डेवोन कॉनवे (एक रन) बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

पटेल को गेंदबाजी में बाएं हाथ के साथी स्पिनर मिचेल सैंटनर (51 रन पर तीन विकेट) का अच्छा साथ मिला।बांग्लादेश की दूसरी पारी में जाकिर हसन ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। उन्होंने 86 गेंद में 59 रन की पारी के दौरान छह चौके और एक छक्का लगाया। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 38 रन से की। जाकिर ने कप्तान टिम साउदी के खिलाफ दिन के दूसरे ओवर में दो चौके जड़े लेकिन पटेल ने मोमिनुल हक (15) को पगबाधा कर तीसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी को खत्म किया।

बांग्लादेश ने इसके बाद 73 रन के अंदर सात विकेट गंवा कर न्यूजीलैंड को श्रृंखला बराबर करने का मौका दिया।सेंटनर ने इसके बाद आने लगातार ओवरों में मुशफिकुर रहीम (नौ) और शहादत हुसैन (चार) को चलता किया जिससे बांग्लादेश की आधी टीम 88 रन तक पवेलियन लौट गयी।बांग्लादेश ने पहली पारी में 172 जबकि न्यूजीलैंड ने 180 रन बनाये थे। बांग्लादेश ने पहला मैच 150 रन से जीता था और उसके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचने का मौका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें