Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका… चोट के कारण बाहर हुए ये 3 खिलाड़ी

August 26, 2025

T20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका… चोट के कारण बाहर हुए ये 3 खिलाड़ी

New Zealand vs Australia: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही कीवी टीम बड़ी मुश्किल में फंस गई है। उसके तीन प्रमुख खिलाड़ी विल ओ’ रूर्के, ग्लेन फिलिप्स और फिन एलन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं, नियमित कप्तान मिचेल सेंटनर की फिटनेस को लेकर भी संशय बना हुआ है।

विल ओ’ रूर्के तीन महीने मैदान से बाहर

तेज गेंदबाज विल ओ’ रूर्के को पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते समय उन्हें यह चोट लगी थी। जांच के बाद उन्हें अगले तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी गई है। न्यूजीलैंड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “हम उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद करते हैं। वे स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर ध्यान देंगे।”

फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स भी बाहर

फिन एलन को पैर की सर्जरी करानी पड़ी है, जिसके चलते वे भी तीन महीने तक टीम से बाहर रहेंगे। वहीं, धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स कमर की चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर होना पड़ा था। एक महीने बाद उनकी स्थिति का फिर से आकलन किया जाएगा।

मिचेल सेंटनर की फिटनेस पर सवाल

कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। कमर में दर्द की वजह से उन्होंने द हंड्रेड टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ दिया और स्वदेश लौट आए। अब उनकी पेट की सर्जरी होगी, जिसके कारण उन्हें ठीक होने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले उनका फिट होना टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20I – 1 अक्टूबर 2025

दूसरा टी20I – 3 अक्टूबर 2025

तीसरा टी20I – 4 अक्टूबर 2025

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें