Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवनियुक्त उप-कप्तान अक्षर पटेल IPL 2023 सीजन में अपनी नई भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित

March 30, 2023

नवनियुक्त उप-कप्तान अक्षर पटेल IPL 2023 सीजन में अपनी नई भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक्त उप-कप्तान अक्षर पटेल आगामी आईपीएल 2023 सीजन में अपनी नई भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हैं और आलराउंडर इसे अपने विकास और पिछले कुछ वर्षों में किए गए प्रदर्शन के पुरस्कार के रूप में देख रहे हैं।भारतीय आलराउंडर, जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम के साथ थे, वे अपने टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले से पहले डीसी टीम में शामिल हुए हैं।

अक्षर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘जब आप डीसी कैंप में शामिल होते हैं तो यह पूरी तरह से एक अलग एहसास होता है। अब फ्रेंचाइजी के साथ 3-4 साल हो गए हैं और यह घर जैसा लगता है। मैं 3-4 साल से फ्रेंचाइजी के साथ हूं। जब मैं इसमें शामिल हुआ तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा था। यह मेरे लिए एक नई भूमिका है।’’

‘‘मेरे विचार में, यदि आपको यह भूमिका मिलती है तो इसका मतलब है कि आप एक वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। यह टीम के लिए किए गए सभी कार्यों का पुरस्कार पाने जैसा है। मैं अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं और हम जानते हैं कि हमारी टीम ज्यादातर वैसी ही है, जैसी पिछले 3-4 सालों से है। डेविड वार्नर के साथ मेरी जिम्मेदारी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकालने की होगी।’’

अक्षर हाल में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2023 में भारत के लिए अब तक सभी प्रारूपों में 13 पारियों में 444 रन बनाए हैं, जिसमें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत में दो अर्धशतक शामिल हैं।पिछले साल डीसी प्लेआफ में जगह बनाने से चूक गई थी और स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर रही थी। उनका लक्ष्य अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा और डेविड वार्नर और अक्षर के नेतृत्व में पिछले सीजन में जो अधूरा रह गया था उसे हासिल करना होगा।कैपिटल्स 1 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें