Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shardul Thakur से ऐसी आतिशी पारी की नहीं थी किसी को उम्मीद : Irfan Pathan

April 7, 2023

Shardul Thakur से ऐसी आतिशी पारी की नहीं थी किसी को उम्मीद : Irfan Pathan

कोलकाताः भारतीय आलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने जबरदस्त हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स को उसके पुराने आईपीएल प्रतिद्वंद्वी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आसान जीत दिला दी। शार्दुल ठाकुर ने गुरूवार रात मात्र 29 गेंदों में 68 रन की जबरदस्त पारी खेलकर कोलकाता को 20 ओवर में सात विकेट पर 204 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। शार्दुल ठाकुर ने अपनी तूफानी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने रिकू सिंह के साथ बड़ी साझेदारी कर कोलकाता को नाजुक स्थिति से उबारा।

पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान ने शादरुल की पारी की जमकर सराहना करते हुए कहा कि शादरुल से ऐसी पारी की किसी को उम्मीद नहीं थी। इरफान ने कहा, कि ‘शार्दुल ठाकुर ने मुश्किल परिस्थितियों में जो पारी खेली वह सराहनीय थी। वह जब मैदान में उतरे तब आधी केकेआर टीम डग आउट में जा चुकी थी लेकिन अपने जवाबी हमले से उन्होंने मैच का रुख बदल दिया।

आप ऐसी पारी की उम्मीद आंद्रे रसेल, नीतीश राणा और मनदीप सिंह से कर सकते हैं। लेकिन शार्दुल ठाकुर ने जो कहर बरपाया वह अद्भुत था। आप शार्दुल ठाकुर से 30-35 रनों की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन ऐसी पारी किसी की भी उम्मीदों से परे है।’’ शार्दुल ठाकुर को केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया था और उन्होंने खुद को टीम में शामिल करने को सही साबित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें