Site icon Dainik Savera Times

Norway Chess: डी गुकेश ने कारूआना के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की

स्टवान्गर: विश्व चैंपियन भारत के डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज के ‘ओपन’ वर्ग में अमेरिका के ग्रैंड मास्टर फैबियानो कारूआना के खिलाफ रोमांचक आर्मागेडन टाई-ब्रेक में जीत दर्ज की। वहीं अर्जुन एरिगैसी को मैग्नस कार्लसन से हार का सामना करना पड़ा।

चौथे चक्र में गुकेश ने चार घंटे से अधिक समय तक चले रोमांचक मुकाबले में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुये अमेरिका के फैबियानो कारूआना को हराया। गुकेश के शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन के आगे कारूआना अपनी बढ़त को नहीं भुना पाये। इसके बाद गुकेश ने ‘आर्मागेडन’ में मुकाबला आसानी से जीत लिया।

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu elections 2026: AIADMK ने जारी की 17 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, पलानीस्वामी ने इन पर जताया भरोसा

Exit mobile version