Site icon Dainik Savera Times

T20 World Cup 2026: चेन्नई में अफगानिस्तान–न्यूजीलैंड की टक्कर, पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी अफगान टीम

NZ vs AFG

NZ vs AFG

NZ vs AFG: T20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जबकि न्यूजीलैंड की नजरें शुरुआती विकेट निकालकर विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकने पर होंगी।

टॉस के बाद राशिद खान ने कहा कि यह उनका टूर्नामेंट का पहला मैच है और पिच नई है, ऐसे में पहले बल्लेबाजी कर बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करना जरूरी होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि दूसरी पारी में स्पिनरों को मदद मिलेगी। राशिद ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अफगानिस्तान के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव से भरपूर खिलाड़ी हैं और टीम पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनरों के साथ तीन तेज गेंदबाज शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- भारत ने जीत के साथ किया आगाज़, पहले मैच में ये 3 खिलाड़ी बने गेम चेंजर

 

वहीं न्यूजीलैंड इस मुकाबले में कुछ अहम खिलाड़ियों के बिना उतर रहा है। आज के मैच में ईश सोढ़ी, माइकल ब्रेसवेल, डेवान कॉन्वे और काइल जेमिसन टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसके बावजूद कीवी टीम को संतुलित माना जा रहा है।

पिछली हार का हिसाब चुकता करने उतरेगी न्यूजीलैंड
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। पिछली बार 2024 के T20 वर्ल्ड कप में गुयाना में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। उस जीत ने अफगान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया था, जबकि न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए दो T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की है।

प्लेइंग इलेवन

ये भी पढ़ें-  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बोली 1.75 अरब डॉलर तक पहुंची: ललित मोदी

 

अफगानिस्तान
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी

न्यूजीलैंड
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

चेन्नई की स्पिन-अनुकूल पिच पर यह मुकाबला रणनीति और धैर्य की असली परीक्षा साबित हो सकता है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी।

Exit mobile version