Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

NZ vs ENG Women: इंगलैंड ने न्यूजीलैंड की महिला टीम को हराकर 4-1 से जीती सीरीज

March 30, 2024

NZ vs ENG Women: इंगलैंड ने न्यूजीलैंड की महिला टीम को हराकर 4-1 से जीती सीरीज

वेलिंगटन: कप्तान हैदर नाइट की 35 रनों की पारी और नैट साइवर ब्रंट हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर इंगलैंड की महिला टीम ने शुक्रवार को खेले गए पांचवें टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की महिला टीम को पांच विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली है। इंगलैंड की टीम ने 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे ओवर में माया बूशेर छह रन का विकेट खोया। आठवें ओवर में ऐलिस कैप्सी भी 25 रन और उसके बाद डेनिएल वायट ने 21 रन बनाकर आऊट हो गई। उस समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 64 रन था। नेट साइवर ब्रंट और कप्तान हैदर नाइट ने पारी को संभालते हुए स्कोर को 121 रन तक ले गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें