Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

OCA ने 2026 एशियाड के लिए ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम का किया विस्तार, भारत की बढ़ीं उम्मीदें 

February 21, 2025

OCA ने 2026 एशियाड के लिए ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम का किया विस्तार, भारत की बढ़ीं उम्मीदें 

नई दिल्ली: एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने 2026 एशियाई खेलों में ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम में विस्तार करने का फैसला किया है और अब इसमें 11 खिताब दाव पर लगे होंगे जिससे भारत की पदक संभावनाओं को बढ़ावा मिला है।

ओसीए के कार्यकारी बोर्ड ने चीन के हार्बिन में अपनी बैठक के दौरान स्ट्रीट फाइटर 6, पोकेमॉन यूनाइट, ऑनर ऑफ किंग्स, लीग ऑफ लीजेंड्स – एशियाई खेलों का संस्करण, पबजी – एशियाई खेलों का संस्करण, मोबाइल लीजेंड्स – बैंग बैंग, नाराका: ब्लेडपॉइंट, ग्रैन टूरिज्मो 7, ईफुटबॉल सीरीज और पुयो पुयो चैंपियंस को 2026 एशियाई खेलों में पदक स्पर्धाओं के रूप में शामिल करने को मंजूरी दी।

2022 हांग्झोउ एशियाई खेलों में ईस्पोर्ट्स ने सात खिताबों के साथ आधिकारिक पदक स्पर्धा के रूप में शुरुआत की थी। भारत ने इनमें से केवल चार में प्रतिस्पर्धा की थी। भारत में अन्य स्पर्धा प्रतिबंधित थी। छह नए खिताबों को शामिल करने और 2022 के दो खिताबों को हटाने के साथ भारत के ईस्पोर्ट्स दल के बढऩे की संभावना है। पबजी और मोबाइल लीजेंड्स – बैंग बैंग पर अब भी प्रतिबंध होने के बावजूद दल में बढ़ोतरी होगी।

भारतीय ईस्पोर्ट्स महासंघ के निदेशक और एशियाई ईस्पोर्ट्स महासंघ के उपाध्यक्ष लोकेश सूजी ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘ओसीए का ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम को 11 खिताबों तक विस्तारित करने का फैसला भारत के लिए शानदार चीज है। इससे सिर्फ ऐची-नागोया 2026 में पदक जीतने की हमारी संभावनायें ही नहीं बढ़ेंगी बल्कि यह हमारे युवाओं के बीच नए खिताबों के बारे में अधिक जागरूकता और भागीदारी का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को आज फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें