विज्ञापन

ओडिशा , मिजोरम, महाराष्ट्र और झारखंड ने राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में जीत दर्ज की

रांची: राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 के अंतिम चरण के पांचवें दिन सोमवार को हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, मिजोरम, महाराष्ट्र और झारखंड ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। आज यहां मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने पूल ए में हरियाणा को.

- विज्ञापन -

रांची: राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 के अंतिम चरण के पांचवें दिन सोमवार को हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, मिजोरम, महाराष्ट्र और झारखंड ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

आज यहां मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने पूल ए में हरियाणा को 2-0 से हराया। ओडिशा के लिए प्रतिभा किंडो ने (नौवें) और शिबानी लुगुन ने (59वें) मिनट में अपनी टीम के लिए गोल करके अंक तालिका में हरियाणा से शीर्ष स्थान छीन लिया।

दूसरे मैच में मिजोरम ने मध्य प्रदेश को पूल ए में 2-1 से हराया। हॉकी मिजोरम के लिए लालतलाचुंगी नें (42वें) और मंगलावमसंग ने (58वें) मिनट में गोल किए, जबकि दूसरी ओर मध्य प्रदेश के लिए सुनीता कुमारी ने (54वें) मिनट में सांत्वना गोल किया। इस जीत के साथ मिजोरम अब पूल स्टैं¨डग में तीसरे स्थान पर है, जबकि मध्य प्रदेश पांचवें स्थान पर खिसक गया है।

तीसरे मैच में महाराष्ट्र ने पूल ए में बंगाल को 4-2 से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। ??महाराष्ट्र के लिए सानिका चंद्रकांत माने ने (18वें), तनुश्री दिनेश कडू ने (29वें), निक्कू गुर्जर ने (54वें) और खुशी ने (56वें) मिनट में खेल के दूसरे और चौथे क्वार्टर में गोल किए। जवाब में बंगाल के लिए जमुना एक्का ने (तीसरे मिनट में) गोलकर अपनी टीम का खाता खोला, जबकि कप्तान सुबिला तिर्की ने (48वें) मिनट में एक गोल किया। महाराष्ट्र छठे स्थान पर है जबकि बंगाल ने पूल स्टैं¨डग में अपना खाता खोलना अभी बाकी है।

आज के आखिरी मैच में झारखंड ने हाई स्कोरिंग थ्रिलर में पूल ए में मणिपुर को 8-0 से हराया। झारखंड के लिए संगीता कुमारी ने (दूसरे, 21वें’, 48वें) और स्वीटी डुंगडुंग (20वें, 35वें, 51वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई। ¨पकी कुमारी ने (23वें, 37वें) मिनट दो गोल करके मणिपुर को गेम से दूर कर दिया। झारखंड अब पूल स्टैं¨डग में चौथे स्थान पर है जबकि मणिपुर टूर्नामेंट में एक जीत के साथ सातवें स्थान पर है।

Latest News