Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विराट कोहली से मिलने पर RCB की श्रेयांका पाटिल बोली, मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि वो मेरा नाम जानते हैं

March 21, 2024

विराट कोहली से मिलने पर RCB की श्रेयांका पाटिल बोली, मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि वो मेरा नाम जानते हैं

बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की महिला प्रीमियर लीग में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाली ‘परपल कैप’ विजेता श्रेयांका पाटिल के लिये सबसे बड़ा पल रहा जब उन्हें विराट कोहली से मिलने का मौका मिला ।

इक्कीस वर्ष की आफ स्पिनर श्रेयांका ने एलिमिनेटर और फाइनल में डैथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की थी । उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि बचपन से उनके पसंदीदा क्रिकेटर रहे कोहली उनका नाम जानते हैं ।

उन्होंने आरसीबी ‘अनबॉक्स’ कार्यक्रम में कोहली के साथ अपनी तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा ,‘‘ उनकी वजह से क्रिकेट देखना शुरू किया था । उनके जैसा बनने का सपना देखा करती थी । कल मेरे जीवन का सबसे अनमोल पल था ।’’ उन्होंने लिखा ,‘‘ विराट ने कहा ,‘‘ हाय श्रेयांका । अच्छी गेंदबाजी की ।’ उन्हें मेरा नाम पता था ।’’ श्रेयांका को आरसीबी ने पिछले साल डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी में उनके बेसप्राइज 10 लाख रूपये में लिया था ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें