Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व रैंकिंग में नंबर एक बनी Satwiksairaj Rankireddy ओर Chirag Shetty की जोड़ी

October 10, 2023

विश्व रैंकिंग में नंबर एक बनी Satwiksairaj Rankireddy ओर Chirag Shetty की जोड़ी

नई दिल्लीः सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष जोड़ी हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद विश्व रैकिंग में नंबर एक पर काबिज होने वाली पहली भारतीय युगल जोड़ी बनी। बीते शनिवार को हांगझोउ में एशियाई खेलों में भारत के लिए बैडमिंटन का पहला स्वर्ण पदक जीने वाले सात्विक और चिराग दो स्थान के फायदे से बीडब्ल्यूएफ की नीवनतम रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। यह जोड़ी इसके साथ ही महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने नंबर एक विश्व रैकिंग हासिल की।

पढ़ें बड़ी खबरें : अब इस मंदिर में नहीं कर सकेंगे मां के चरण स्पर्श, जानिए पूरा मामला

राष्ट्रमंडल खेलों के गत चैंपियन और एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग ने रविवार को हुए एशियाई खेलों के फाइनल में चोइ सोलग्यु और किम वोनहो की दक्षिण कोरिया की जोड़ी को सीधे गेम में 21-18 21-16 से हराया था। सात्विक और चिराग ने अप्रैल में दुबई में एशियाई चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था। यह जोड़ी जून में इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतकर बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। महिला एकल में पीवी सिंधू एशियाई खेलों में पदक जीतने में नाकाम रहने के बावजूद दो स्थान के फायदे से 13वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

एशियाई खेलों में कांस्य पदक के रूप में पुरुष एकल में भारत को 41 साल बाद पदक दिलाने के बावजूद एचएस प्रणय एक स्थान के नुकसान से विश्व रैकिंग में आठवें स्थान पर हैं। टीम स्पर्धा में रजत पदक के दौरान अपने दोनों एकल मुकाबले जीतने वाले लक्षय़ सेन भी एक स्थान के नुकसान से 15वें नंबर पर हैं। किदांबी श्रीकांत एक स्थान के फायदे से 20वें पायदान पर हैं। गायत्री गोपीचंद और त्रीशा जॉली की महिला युगल जोड़ी भी एक स्थान आगे बढ़कर 16वें स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें