Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के खिलाफ आचार संहिता के लिए पाक बल्लेबाज को ICC की फटकार

October 6, 2025

भारत के खिलाफ आचार संहिता के लिए पाक बल्लेबाज को ICC की फटकार

कोलंबो : भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान अपने बर्ताव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। ये घटना पाकिस्तान की पारी के 40वें ओवर की है। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर स्नेह राणा ने सिदरा को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आऊट कराया। इसके बाद सिदरा ने अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा। सिदरा को खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह किसी मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के आज के नए रेट जारी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें