Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan ने पांच विकेट पर 576 रन पर पारी घोषित की, 410 रन की बढत

July 27, 2023

Pakistan ने पांच विकेट पर 576 रन पर पारी घोषित की, 410 रन की बढत

कोलंबो: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 576 रन के स्कोर पर घोषित की जिससे उसे पहली पारी में 410 रन की बढत मिल गई। अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 563 रन से आगे खेलते हुए पाकिस्तान ने सिर्फ 10 मिनट बल्लेबाजी की और कप्तान बाबर आजम ने पारी घोषित करने का फैसला किया।

मोहम्मद रिजवान ने सुबह अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका आठवां अर्धशतक है। पाकिस्तान के लिये सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 201 और आगा सलमान ने नाबाद 132 रन बनाये। श्रीलंका के लिये सिर्फ असिथ फर्नांडो ही तीन विकेट ले सके। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए पहली पारी में सिर्फ 166 रन बनाये थे। पाकिस्तान ने गॉल में पहला टेस्ट चार विकेट से जीता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें