खेल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी फिलहाल रोक दी गई है। यह फैसला तब लिया गया, जब स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
स्मृति के पिता को आया था हार्ट अटैक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति मंधाना के पिता को माइनर हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिवार इस समय पूरी तरह उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहा है।
पलाश मुच्छल की भी तबीयत बिगड़ी
स्मृति के पिता के अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद, उनके मंगेतर पलाश मुच्छल की भी तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांगली के अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे दोनों परिवारों की चिंता और बढ़ गई।
मुंबई अस्पताल के बाहर दिखीं पलक मुच्छल
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर देखा गया। उन्होंने नीले रंग की शर्ट और काले लेगिंग पहने हुए थे। हाथ में साइड बैग था। आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए नज़र आईं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
पलक मुच्छल ने की प्राइवेसी की अपील
वीडियो वायरल होने से पहले पलक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान शेयर किया था। उन्होंने लिखा “स्मृति के पिता की हेल्थ के कारण पलाश और स्मृति की शादी को रोका गया है। सभी से विनती है कि इस कठिन समय में परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।” उनकी इस अपील के बाद भी लोग लगातार अपडेट लेते दिखाई दे रहे हैं।
स्मृति मंधाना ने शादी से जुड़े पोस्ट हटाए
स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से शादी वाले सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। हल्दी, मेहंदी, संगीत इन फंक्शन्स की तस्वीरें अब उनकी प्रोफाइल पर नहीं दिख रही हैं। शादी से पहले कई रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए समारोह आगे के लिए टाल दिए गए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...