Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंड्या ब्रदर्स को उनके सौतेले भाई ने लगाया करोड़ो का चुना, जानिए पूरी बात

April 11, 2024

पंड्या ब्रदर्स को उनके सौतेले भाई ने लगाया करोड़ो का चुना, जानिए पूरी बात

मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबला खेलना है। इस बड़े मैच से पहले ही अब हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल पांड्या से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को चुना और किसी ने नहीं बल्कि इनके सौतेले भाई वैभव पांड्या ने लगाया है।

हार्दिक-क्रुणाल से हुई 4.3 करोड़ रुपये की ठगी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव पर पार्टनरशिप फर्म के जरिये हार्दिक और क्रुणाल को 4.3 करोड़ रुपये का चुना लगाने का आरोप लगा है। हार्दिक और क्रुणाल की शिकायत पर ही मुंबई पुलिस की इकॉनोमिक ऑफेंस विंग ने मामला दर्ज कर वैभव को गिरफ्तार कर लिया है। वैभव पर धोखा देने और जालसाजी के आरोप में मुकादमा दर्ज हुआ है और इसी के तहत उन पर कार्रवाई की गई है। 

क्या है मामला?

हार्दिक, क्रुणाल और वैभव ने तीन साल पहले संयुक्त रूप से पॉलिमर बिजनेस की शुरुआत की थी। इसमें हार्दिक और क्रुणाल की 40-40 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी, जबकि उनके सौतेले भाई वैभव 20 प्रतिशत के हिस्सेदार थे और बिजनेस का दैनिक कामकाज संभालने का जिम्मा भी उन पर ही था। पार्टनरशिप के करार के अनुसार, इसी के तहत तीनों के बीच लाभ का बंटवारा होना तय हुआ था। लेकिन आरोप यह है कि वैभव ने हार्दिक और क्रुणाल को बताए बिना ही ऐसा ही एक और बिजनेस शुरू किया जो पार्टनरशिप करार का उल्लंघन है। इसका नतीजा यह हुआ कि इन तीनों के बीच ऑरिजिनल बिजनेस के मुनाफे में गिरावट आई जिसके कारण इन्हें करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वैभव पर यह भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने चुपके से अपने मुनाफे की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 33.3 फीसदी कर दी थी जिससे हार्दिक और क्रुणाल पर वित्तीय प्रभाव पड़ा। जब इस बात की जानकारी पांड्या ब्रदर्स को लगी तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की और मामला आगे बढ़ा। हालांकि इस मामले को लेकर अबतक हार्दिक या क्रुणाल में से किसी का कोई बयान सामने नहीं आया है। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें