
ब्यूनस आयर्स: पैरिस ओलंपिक में भाग ले चुके विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल स्पर्धा में बुधवार को शीर्ष स्थान हासिल कर आईएसएसएफ विश्व कप में भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। विजयवीर ने कम स्कोर वाले लेकिन रोमांचक फाइनल में 29 अंक हासिल किए। उन्होंने इटली के अनुभवी रिकाडरे माजेटी को पीछे छोड़ा। माजेटी 5 रैपिड-फायर की 8 सीरीज के बाद एक अंक से चूक गए। चीन के 19 साल के निशानेबाज यांग युहाओ ने कांस्य पदक जीता। विजयवीर ने कहा, ‘मैंने गुरप्रीत सर, अनीश और अन्य लोगों के साथ पहले भी कई फाइनल खेले हैं। इसमें राष्ट्रीय, ट्रायल आदि शामिल हैं और मैंने इन सब में अच्छा प्रदर्शन किया है।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए आज मैंने खुद से कहा कि मुझे वही करना है जो मैं वहां करता हूं। यानी मुझे यह महसूस करना है कि मैं यहां भी दिल्ली जैसा प्रदर्शन कर सकता हूं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं वैसा ही महसूस करूं।’
मेष: दिन शुभ रहेगा...