Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय हॉकी टीम का सामना न्यूजीलैंड से

July 27, 2024

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय हॉकी टीम का सामना न्यूजीलैंड से

पेरिस: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अगर पिछले ओलंपिक के कांस्य पदक से बेहतर प्रदर्शन करना है तो उसे ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके आगे बढ़ना होगा। भारतीय टीम ग्रुप चरण के अपने पहले मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना करेगी। भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर 41 वर्षो का इंतजार समाप्त किया था और तब से उससे काफी उम्मीद की जा रही है।

भारतीय हॉकी के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि थी जिसने ओलंपिक में इससे पहले आठ स्वर्ण पदक जीते थे। पिछले ओलंपिक के प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम से फिर से पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है लेकिन यह आसान नहीं होगा। भारतीय टीम को मौजूदा चैंपियन बेल्जियम, आस्ट्रेलिया, अज्रेटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ पूल बी में रखा गया है। इसलिए इसे मौत का ग्रुप भी कहा जा रहा है। पूल ए में नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान फ्रांस शामिल हैं।

प्रत्येक पूल से चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। भारत के लिए न्यूजीलैंड, अज्रेटीना (29 जुलाई को) और आयरलैंड (30 जुलाई) के खिलाफ पहले तीन मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद उसका सामना बेल्जियम (एक अगस्त) और आस्ट्रेलिया (दो अगस्त) जैसी मजबूत टीमों से होगा। वह पहले तीन मैच में जीत दर्ज करके पूरे आत्मविास के साथ पूल चरण के अंतिम दो मैच में उतरना चाहेगी। इस प्रतियोगिता से हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम को ‘भारतीय हॉकी की दीवार’ गोलकीपर पीआर श्रीजेश को शानदार विदाई देने का मौका मिलेगा। जिन्होंने इन खेलों के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर रखी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें