Pat Cummins: आईपीएल 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। SRH को इस मुकाबले में 82 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही SRH के कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख का जुर्माना लगा है। पैट कमिंस पर धीमे ओवर रेट की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए कमिंस पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया।”
ये भी पढ़ें- ट्रेनिंग विमान हुआ क्रैश, इलाके में मची अफरा-तफरी
सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और जीटी के कप्तान शुभमन गिल पर भी धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लग चुका है।
SRH को मिला था 169 रनों का टारगेट
मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के 61 और वाशिंगटन सुंदर के 50 रनों की मदद से गुजरात ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए। 169 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी SRH की बल्लेबाजी बिखर गई। टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर सिमट गई और 82 रन से मैच हार गई।
गुजरात की गेंदबाजी
GT के लिए कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 और जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। सिराज और राशिद को 1-1 विकेट मिला। रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
ये भी पढ़ें- ट्रेनिंग विमान हुआ क्रैश, इलाके में मची अफरा-तफरी
SRH का गिरा रनरेट
इस बड़ी हार के बाद SRH का रन रेट भी गिरा है। हालांकि, एसआरएच अभी भी तीसरे नंबर पर है और पूरी तरह से प्लेऑफ की दौर में बनी हुई है, शीर्ष-2 में जगह बनाने के लिए टीम को अगले मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...