Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: मुल्लांपुर में रन बरसने के आसार, पंजाब-गुजरात मैच की पूरी जानकारी

March 31, 2026

IPL 2026: मुल्लांपुर में रन बरसने के आसार, पंजाब-गुजरात मैच की पूरी जानकारी

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का रोमांच अब रफ्तार पकड़ चुका है और मंगलवार यानी आज एक हाई-वोल्टेज मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार कर रहा है। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला यह मैच सिर्फ दो टीमों का टकराव नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के नेतृत्व की परीक्षा भी है। एक ओर गुजरात की कमान संभाल रहे हैं युवा स्टार शुभमन गिल, जिन्हें ‘प्रिंस’ के नाम से भी जाना जाता है, तो दूसरी तरफ पंजाब की अगुवाई कर रहे हैं अनुभवी लेकिन आक्रामक सोच वाले श्रेयस अय्यर। दोनों कप्तानों की रणनीति और निर्णय क्षमता आज मैच का रुख तय कर सकती है।

कब और कहां होगा मुकाबला?
यह रोमांचक भिड़ंत पंजाब के नए घरेलू मैदान महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लानपुर) में खेली जाएगी। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। घरेलू दर्शकों के सामने पंजाब इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Day 12: दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, 1400 करोड़ के करीब, इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

 

कैसी होगी पिच?
मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। छोटे बाउंड्री साइज के चलते चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिल सकती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। रात के मैच में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। गीली गेंद के कारण गेंदबाजों को मुश्किल होगी और बल्लेबाजों को फायदा मिलेगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

क्या कहते हैं आंकड़े?
दोनों टीमों के बीच अब तक मुकाबला कांटे का रहा है। कुल 6 मैचों में दोनों ने 3-3 जीत हासिल की हैं। हालांकि हालिया रिकॉर्ड में पंजाब ने थोड़ी बढ़त बनाई है, जिसने पिछले कुछ मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग की ‘अनोखी और स्वादिष्ट’ योजना, जानें किसे मिलेगा इसका लाभ

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें