Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PBKS vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला (देखें प्लेइंग 11)

April 28, 2026

PBKS vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला (देखें प्लेइंग 11)

खेल डेस्क: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में होगा। इस सीजन में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है। इसी बीच राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और पंजाब को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है।

पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में है और अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसी वजह से पंजाब प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 8 मैचों में से 5 मुकाबले जीते हैं और टीम भी अच्छी लय में नजर आ रही है।

हम पहले बॉलिंग करेंगे, विकेट काफी अच्छा लग रहा- रियान पराग 

रियान पराग ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करेंगे। विकेट काफी अच्छा लग रहा है, लेकिन थोड़े बादल छाए हुए थे और हल्की बारिश भी हुई थी, इसलिए शुरुआत में थोड़ी नमी थी, इसलिए हम उसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, कुछ शुरुआती विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं, और हां, उम्मीद है कि इसे हासिल कर लेंगे। दो बदलाव। हेटमायर बाहर बैठे, दासुन शनाका आए। और एक और बदलाव है। बिश्नोई बाहर गए और यश पुंजा आए।”

सूर्यांश शेडगे और लॉकी टीम में शामिल हुए – अय्यर

श्रेयस अय्यर ने कहा, ”हम भी बॉलिंग करना पसंद करते। विकेट कुछ दिनों तक ढका हुआ था। सूर्यांश शेडगे और लॉकी आए। सभी खिलाड़ियों के कुछ खास गोल हैं। अब तक सब ठीक चल रहा है। मैं अज़मत और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताना चाहता हूं।”

हेड टू हेड रिकॉर्ड:

अगर दोनों टीमों के आपसी मुकाबलों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है। राजस्थान ने अब तक 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब 13 बार जीत दर्ज कर पाई है। पिछले कुछ सालों (2022 के बाद) में भी राजस्थान 4-3 से आगे रही है।

पिच रिपोर्ट:

मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां आमतौर पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। इस सीजन में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 212 रन रहा है, जो काफी ज्यादा है। दोनों टीमों में कई आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं, इसलिए आज के मैच में भी चौके-छक्कों की बरसात और बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।


दोनों टीमें

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें