Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

PKL ऑक्शन: सबसे महंगा बिका यह खिलाडी, तेलुगु टाइटंस ने लगाई 2.60 करोड़ की बोली

October 10, 2023

PKL ऑक्शन: सबसे महंगा बिका यह खिलाडी, तेलुगु टाइटंस ने लगाई 2.60 करोड़ की बोली

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 10 के खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन पवन सहरावत सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्हें तेलुगु टाइटंस ने 2.60 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। इस बीच, मोहम्मदरेज़ा शादलौई चियानेह प्रो कबड्डी लीग प्लेयर नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनकर उभरे, जिन्हें पुनेरी पलटन ने 2.35 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी नीलामी में 1 करोड़ क्लब में पिछली खिलाड़ी नीलामी में चार खिलाड़ियों से बढ़कर पांच खिलाड़ियों तक की बढ़ोतरी देखी गई। नीलामी में पवन सेहरावत, मोहम्मदरेज़ा शादलौई चियानेह, मनिंदर सिंह, फजल अत्राचली और सिद्धार्थ देसाई 1 करोड़ क्लब का हिस्सा थे। 12 फ्रेंचाइजी टीमों को कुल 23 खिलाड़ी बेचे गए, जिनमें से 6 फाइनल बिड मैच (एफबीएम) कार्ड पहले दिन इस्तेमाल किए गए।

पढ़ें बड़ी खबरें : Shubman Gill को मिली अस्पताल से छुट्टी, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल

अनुपम गोस्वामी, हेड स्पोर्ट्स लीग्स, मशाल स्पोर्ट्स और लीग कमिश्नर, प्रो कबड्डी लीग ने कहा, ‘प्रो कबड्डी लीग प्लेयर ऑक्शन में यह एक बड़ा दिन था। हमने देखा कि पांच खिलाड़ियों ने 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया। यह देखना बेहद खास था कि पवन ने अब तक की सबसे अधिक खरीदारी का अपना रिकॉर्ड दोबारा हासिल कर लिया है। शादलूई ने पहले ही दिन में अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दूसरे दिन और भी एक्शन होना बाकी है और उम्मीद है कि सभी फ्रेंचाइजी सीजन 10 के लिए अच्छी तरह से संतुलित टीम बनाने में सक्षम होंगी।‘

पढ़ें बड़ी खबरें : देश भर में जल्द ही 1000 खेलो इंडिया सेंटर खोले जायेंगे: Anurag Thakur

नीलामी का मुख्य आकर्षण पवन कुमार सहरावत का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना था, जब तेलुगु टाइटंस ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये की भारी रकम पर खरीदा। इससे पहले, उन्हें तमिल थलाइवास ने 2.26 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस बीच, मोहम्मदरेज़ा ने पीकेएल नीलामी में 2.35 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद सबसे महंगे विदेशी होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुजरात जाइंट्स द्वारा 1.6 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद ईरानी कबड्डी के दिग्गज फÞजÞल अत्राचली ने एक बार फिर 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। उन्होंने पीकेएल इतिहास में सबसे महंगे डिफेंडर का अपना रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। इस बीच, जायंट्स ने अत्राचली के हमवतन मोहम्मद एस्माईल नबीबख्श को 22 लाख रुपये में खरीदा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें