Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुलदीप यादव के गेंदबाजी वीडियो देखने की योजना से मिली मदद : अभिषेक शर्मा

April 22, 2024

कुलदीप यादव के गेंदबाजी वीडियो देखने की योजना से मिली मदद : अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि दिल्ली प्रमुख गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंदबाजी के लगातार वीडियो देखने की योजना से बेहतरीन बल्लेबाजी करने में मदद मिली।

मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अभिषेक ने कहा, मैं हर मैच में विपक्षी टीम के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ अलग से योजना बनाता हूं। मैं मैच से एक दिन पहले उनके जैसे ही नैट गेंदबाज को नेट्स में खेलता हूं। मैं सुनिश्चित करता हूं कि वे नेट गेंदबाज उनके जैसे एकदम हूबहू तो नहीं पर उनसे बहुत समान हों।

इससे मुङो बहुत मदद मिलती है। मैंने इस मैच से पहले कुलदीप के खिलाफ भी योजना बनाई थी क्योंकि वह दिल्ली के सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं। मैं लगातार उनकी गेंदबाजी के वीडियोज भी देख रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें