Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

January 16, 2024

श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह हुई भस्म आरती में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा शामिल हुए। चारों खिलाड़ियों ने नंदी हॉल से बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया। करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल होने के बाद चारों खिलाड़ी इंदौर के लिए रवाना हो गए।

भस्म आरती के बाद जितेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं और समय मिलने पर उनके दर्शन करने आ जाता हूं, यहां आकर मुझे अद्भुत आनंद की प्राप्ति होती है। रवि बिश्नोई ने कहा कि बाबा महाकाल के मंदिर और यहां होने वाली भस्म आरती के बारे में सुना तो था और आज पहली बार इसमें शामिल होने और दिव्य दर्शन करने का अवसर मिला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें