Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

RCB के लिए चेपक में खेलना बड़ी चुनौती, टीम संयोजन में बदलाव की जरूरत: Shane Watson

March 27, 2025

RCB के लिए चेपक में खेलना बड़ी चुनौती, टीम संयोजन में बदलाव की जरूरत: Shane Watson
Shane Watson: पूर्व आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे आईपीएल मैच में चेपक पिच की जरूरत के अनुसार अपनी टीम संरचना में बदलाव करना होगा। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर आसान जीत दर्ज की लेकिन वॉटसन का मानना ​​है कि चेन्नई के खिलाफ उन्हें बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
वॉटसन ने ‘जियोस्टार’ पर कहा, “चेपॉक में खेलना आरसीबी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, खासकर सुपर किंग्स के पास मौजूद बेहतरीन गेंदबाजों को देखते हुए। सुपर किंग्स की ताकत का मुकाबला करने के लिए आरसीबी को अपनी टीम संरचना में बदलाव करने की आवश्यकता होगी। लेकिन कोई गलती न करें – चेपॉक एक किला है।” अपने आईपीएल करियर में सुपर किंग्स और आरसीबी दोनों के लिए खेल चुके वॉटसन ने घरेलू मैदान पर चेन्नई के दबदबे का मुख्य कारण उसके पास मौजूद बेहतरीन स्पिनरों की मौजूदगी को बताया।
वॉटसन ने कहा, “सुपर किंग्स का पूरा ढांचा चेन्नई में अच्छा प्रदर्शन करने के इर्द-गिर्द बना है। तीन स्पिनरों – अश्विन, जडेजा और नूर अहमद – को देखिए, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। वे उस सतह पर वास्तव में उपयोगी साबित होंगे।” उन्होंने कहा, “सुपर किंग्स के लिए पहले ही मैच में नूर अहमद के प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास विकेट लेने का एक और विकल्प है।” राजस्थान रॉयल्स के 2008 के खिताबी अभियान का हिस्सा रहे वॉटसन ने कहा कि उनकी पूर्व टीम में अच्छे स्पिन विकल्पों की कमी थी और यह बात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सामने आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें