लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में खराब फार्म से जूझ रहे भारतीय ओपनर रोहित शर्मा का बचाव करते हुये मुंबई इंडियंस (एमआई) के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने गुरुवार को कहा कि कुछ मैचों के आधार पर दिग्गज बल्लेबाज की फार्म का आकलन करना सही नहीं है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच की पूर्व संध्या पर एक प्रेस कांफ्रेंस में पोलार्ड ने कहा “ रोहित क्रिकेट के लीजेंड हैं। उनके नाम रिकार्ड बुक में कई रिकार्ड दर्ज हैं। कुछ मैचों के आधार पर उनकी बल्लेबाजी को आंकना सही नहीं होगा। उनका बल्ला कभी भी आग उगल सकता है। उनकी फार्म को तूल देना या उन पर दवाब बनाना नाइंसाफी होगी।”
ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका