Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prithvi Shaw ने जड़ा Ranji Trophy इतिहास का तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक

October 28, 2025

Prithvi Shaw ने जड़ा Ranji Trophy इतिहास का तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक

चंडीगढ़: भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी एलीट में तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए शॉ ने चंडीगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में सिर्फ 141 गेंदों में यह कारनामा किया। पृथ्वी शॉ ने 156 गेंदों में 5 छक्कों और 29 चौकों के साथ नाबाद 222 रन बनाए। रणजी इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में शॉ से आगे सिर्फ रवि शास्त्री हैं, जिन्होंने 1984-85 सीजन में बड़ौदा के खिलाफ बॉम्बे की ओर से खेलते 123 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले भारतीयों के मामले में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने जनवरी 2024 में रणजी ट्रॉफी प्लेट टूर्नामैंट के दौरान सिर्फ 119 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मुकाबले में टॉस जीतकर चंडीगढ़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। महाराष्ट्र की टीम अपनी पहली पारी में महज 313 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 163 गेंदों में 116 रन की पारी खेली। सौरभ नवाले ने 66, जबकि अर्शिन कुलकर्णी ने 50 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से जगजीत सिंह और अभिषेक सैनी ने 3-3 सफलताएं हासिल कीं। इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में सिर्फ 209 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए रमन बिश्नोई ने 54 रन की पारी खेली, जबकि निशंक बिड़ला ने नाबाद 56 रन बनाए। इस पारी में महाराष्ट्र की ओर से विक्की ओस्तवाल ने सर्वाधिक 6 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें : Israel Iran US War: 50 फाइटर जेट से खामेनेई के बंकर पर बरसाए बम, इजरायली सेना ने जारी किया वीडियो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें