Site icon Dainik Savera Times

PSG ने Arsenal को हराकर Champions League Final में बनाई जगह, इंटर मिलान से होगा खिताबी मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क: पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में धमाकेदार एंट्री ली है, जहां अब उनका सामना इंटर मिलान से होगा। सेमीफाइनल के दूसरे चरण में आर्सेनल को 2-1 से मात देकर फ्रेंच क्लब ने कुल स्कोर 3-1 कर लिया और इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है।

-गेब्रियल मार्टिनेली ने लगातार मौके बनाए

आत्मविश्वास से भरे आर्सेनल ने मैच की शुरुआत आक्रामक तेवरों के साथ की। शुरुआती मिनट में ही जुरियन टिम्बर का क्रॉस डेक्लान राइस को मिला, लेकिन हेडर गोल में नहीं बदल सका। इसके बाद बुकायो साका और गेब्रियल मार्टिनेली ने लगातार मौके बनाए, पर पीएसजी के गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा ने शानदार बचाव करते हुए विरोधियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

-पीएसजी ने 27वें मिनट में स्कोरिंग की शुरुआत की

एक फ्री किक के बाद पार्टी की क्लियरेंस को फैबियन रुइज ने अपने सीने से नियंत्रित किया और दमदार वॉली से गेंद को नेट में डाल दिया, जो सलीबा से टकराकर गोल में गई। दूसरे हाफ में भी खेल बेहद रोमांचक रहा। पीएसजी को 69वें मिनट में पेनल्टी मिली, लेकिन विटिना का कमजोर प्रयास डेविड राया ने शानदार तरीके से रोक दिया। हालांकि कुछ ही मिनट बाद अचरफ हकीमी की क्रॉस से हुए हड़कंप में पीएसजी ने एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। हालांकि बुकायो साका ने 76वें मिनट में ट्रॉसार्ड के क्रॉस पर गोल दागकर मैच में जान फूंकी, लेकिन इसके बाद भी आर्सेनल कोई चमत्कार नहीं कर सका और मुकाबला 2-1 पर खत्म हुआ।

इस जीत के साथ पीएसजी के कोच लुइस एनरिक को एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल हुई है। गर्मियों में किलियन एमबाप्पे को रियल मैड्रिड गंवाने के बावजूद उन्होंने अपनी टीम को न केवल लीग 1 का खिताब दिलाया, बल्कि अब चैंपियंस लीग फाइनल में भी पहुंचा दिया है। अब पीएसजी की निगाहें इंटर मिलान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक फाइनल पर टिकी हैं, जहां वे क्लब इतिहास का पहला चैंपियंस लीग खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल

Exit mobile version