Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

PSG स्टार Neymar के टखने की सर्जरी रही सफल

March 11, 2023

PSG स्टार Neymar के टखने की सर्जरी रही सफल

पैरिस : पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) फुटबॉल क्लब के ब्राजील फॉरवर्ड नेमार के दाहिने टखने की सर्जरी सफल रही है। पीएसजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। लीग-1 के इस सीजन में 13 गोल और 11 असिस्ट कर चुके नेमार चोट के कारण पीएसजी के पिछले तीन मैचों से बाहर रहे हैं। बीते माह लिले ओएससी के खिलाफ मैच में नेमार के टखने में चोट लग गई थी और उन्हें मैदान से बाहर स्ट्रेचर पर ले जाया गया था। पिछले मैच में पीएसजी ने लिले एफसी को 4-3 से हराया था।

पीएसजी ने अपने बयान में कहा, ‘‘नेमार जूनियर का आज सुबह दोहा के असपेटर अस्पताल में सफल आॅपरेशन किया गया। वह अब आराम और उपचार के प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। नेमार के मैदान पर लौटने के संबंध में क्लब ने कोई जानकारी नहीं दी। इससे पहले पीएसजी कह चुका है कि नेमार चोट के कारण पूरे सीजन में नहीं खेल सकेंगे।’’ पीएसजी फिलहाल लीग-1 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उसका अगला मुकाबला आगामी शनिवार को 15वें स्थान पर मौजूद ब्रेस्ट से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें