Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Macau को हराकर India बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में पहुंची 

February 12, 2025

Macau को हराकर India बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में पहुंची 

किंगदाऊ : भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में ग्रुप डी के शुरूआती मुकाबले में बुधवार को मकाऊ को 5 . 0 से हरा दिया। पिछले सत्र में दुबई में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

दूसरे और आखिरी ग्रुप मैच में बृहस्पतिवार को उसका सामना कोरिया से होगा। मिश्रित युगल टीम सतीश कुमार करूणाकरण और राष्ट्रीय खेल स्वर्ण पदक विजेता आद्या वरियाथ ने लोक चोंग लियोंग और वेंग चि एंग के खिलाफ पहला मैच 21 .10, 21 .9 से जीता।

पुरूष एकल में 2021 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्षय़ सेन ने पांग फोंग पुइ को 21. 16, 21 .12 से हराया। मालविका बंसोड ने महिला एकल में हाओ वाइ वान के खिलाफ 21 . 15, 21 . 9 से जीत दर्ज की । चिराग शेट्टी और एम आर अजरुन ने पुरूष युगल मुकाबले में चिन पोन पुइ और कोक वेन वोंग को 21 . 15, 21 . 19 से हराया।  महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने एंग वेंग चि और पुइ चि वा को 21 . 10, 21 . 5 से मात दी।

ये भी पढ़ें :- राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में FIR का आदेश, जांच CBI को सौंपी गई 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें