Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL, RR vs CSK : राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया, वैभव ने जड़ा अर्धशतक

March 30, 2026

IPL, RR vs CSK : राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया, वैभव ने जड़ा अर्धशतक

Indian Premier League 2026 : आज आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने का लक्ष्य लेकर उतरी हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने बताया कि चार विदेशी खिलाड़ी जो प्लेइंग 11 में होंगे उनमें जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा और शिमरॉन हेटमायर शामिल हैं। वहीं, चेन्नई की टीम में मैथ्यू शॉर्ट, जेमी ओवरटन, नूर अहमद और मैट हेनरी विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे।

पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से महेंद्र सिंह धोनी कम से कम दो हफ्तों तक टीम से बाहर हैं। इससे सैमसन और गायकवाड़ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ती है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में उभरते हुए खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिनमें 20 वर्षीय स्पिन-गेंदबाज ऑलराउंडर प्रशांत वीर और घरेलू क्रिकेट में अपनी पावर हिटिंग के दम पर सुर्खियां बटोरने वाले, अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा शामिल हैं।

राजस्थान की आठ विकेट से जीत

वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। सोमवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 128 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

चेन्नई ने राजस्थान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। उनके लिए जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। वहीं, राजस्थान के लिए आर्चर, बर्गर और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा बृजेश, संदीप और बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉ हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें