Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष

September 27, 2023

रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष

नयी दिल्ली: दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के चुनावों में सांसद रमेश विधूड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनका यह कार्यकाल अगले चार वर्षों का होगा। रामवीर सिंह को महासचिव और विकास को कोषाध्यक्ष चुना गया है। पूर्व उपाध्यक्ष निरंजन सिंह के अनुसार दिल्ली राज्य कबड्डी सिंह के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए। इस दौरान दिल्ली राज्य कबड्डी संघ की आम सभा में दिल्ली ओलम्पिक संघ के संजीव शर्मा उपाध्यक्ष और दिल्ली सरकार की खेल शाखा से अशोक कुमार पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

सभी जिला यूनिट के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। चुनाव पूर्व जज राकेश तिवारी के देखरेख में संपन्न करवाए गए। निरंजन सिंह के अनुसार कबड्डी संघ के सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ। चुने गए पदाधिकारियों में रमेश विधूड़ी अध्यक्ष, रामवीर सिंह महासचिव, विकास कोषाध्यक्ष; अमर सिंह, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, विरेंदर कुमार त्यागी उपाध्यक्ष,करतार सिंह डेढ़ा, मंजीत छिल्लर, रोहताश सह सचिव और अमित चौधरी, मनोज कुमार, अरूणलता अग्निहोत्री, सुन्दर तथा सुरेंदर सिंह कार्यकारी सदस्य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें