Ranji Trophy 2023-24, Mum vs Vid, Final: मुंबई ने 8 साल बाद जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, विदर्भ को 169 रनों से हराकर 42वीं बार किया ट्रॉफी पर कब्ज़ा

रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला मुंबई और दो बार के चैंपियन विदर्भ के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।

Ranji Trophy 2023-24, Mum vs Vid, Final: रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला मुंबई और दो बार के चैंपियन विदर्भ के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की पहली पारी 105 रन पर सिमट गई। अपनी दूसरी पारी में मुंबई ने 418 रन बनाए और उनकी कुल बढ़त 537 रन की हुई और विदर्भ के सामने 538 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में 368 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ मुंबई ने 169 से मुकाबला जीत लिया। रणजी में मुंबई ने 42वां खिताब जीता। अथर्व तायदे और ध्रुव शोरे ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 64 रन की साझेदारी की। हालांकि, इसी स्कोर पर विदर्भ ने दोनों के विकेट गंवा दिए। अथर्व 32 रन और ध्रुव 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अमन मोखड़े और करुण नायर के बीच तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई जिसे मुशीर खान ने तोड़ा। अमन 78 गेंदों में 32 रन बनाने में कामयाब हुए। टीम को चौथा झटका यश राथोड के रूप में लगा जो सिर्फ सात रन बना सके।


MUM 224 & 418 Mumbai won by 169 runs

VID 105 & 368

PLAYER OF THE MATCH = Musheer Khan
PLAYER OF THE SERIES = Tanush Kotian

- विज्ञापन -

Latest News