Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बलात्कार के आरोपी वरुण कुमार ने एफआईएच प्रो लीग से नाम वापस लिया

February 9, 2024

बलात्कार के आरोपी वरुण कुमार ने एफआईएच प्रो लीग से नाम वापस लिया

पॉक्सो कानून के तहत बलात्कार के आरोपी और अजरुन पुरस्कार विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार ने इसे ‘पैसे ऐंठने का सुनियोजित प्रयास’ करार देते हुए अपने पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ कानूनी विकल्प तलाशने के लिए भुवनेश्वर में एफआईएच प्रो लीग से नाम वापस ले लिया है।

हॉकी इंडिया ने इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को तत्काल अवकाश दे दिया है क्योंकि इस खिलाड़ी ने कहा था कि इस घटना से उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। वरुण ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को लिखे पत्र में दावा किया है कि उनके खिलाफ दर्ज की गई शिकायत झूठी है और यह राज्य के सरकारी तंत्र का दुरुपयोग है। इस पत्र की एक प्रति पीटीआई के पास भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें