Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

टी20 के शीर्ष गेंदबाज बने अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान राशिद खान

March 29, 2023

टी20 के शीर्ष गेंदबाज बने अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान राशिद खान

दुबई:अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान राशिद खान पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज विजय के बाद टी20 गेंदबाजों की सूची में एक बार फिर शीर्ष पर लौट आये हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, राशिद 710 रेटिंग पॉइंट के साथ वानिन्दू हसरंगा (695) को पछाड़कर नंबर एक पर पहुंच गये। कप्तान राशिद ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 शृंखला में बेहद किफायती गेंदबाजी की और 12 ओवर में तीन विकेट चटकाते हुए सिर्फ 62 रन दिये।

राशिद सबसे पहले फरवरी 2018 में टी20 गेंदबाजों की सूची के शीर्ष पर पहुंचे थे। हसरंगा ने नवंबर 2022 में राशिद को हटाकर ही नंबर एक स्थान हासिल किया था। राशिद के अलावा मुजीब उर रहमान (आठवां स्थान) और फज़लहक़ फ़ारुक़ी (तीसरा स्थान) ने भी टी20 गेंदबाजों के शीर्ष 10 में जगह बना ली है। ऑफ-स्पिनर मुजीब ने सीरीज में कुल चार विकेट लिये थे, जबकि फ़ारूक़ी ने पांच सफलताएं हासिल की थीं।इसी बीच, ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ऐडम ज़ैम्पा वनडे रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर आ गये हैं। जैम्पा ने चेन्नई में भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में 45 रन के बदले चार विकेट ऑस्ट्रेलिया की सीरीज जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें