Womens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आगाज आज हो गया है। टूर्नामेंट के पहले मैच में दो बार की विजेता हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का सामना डब्ल्यूपीएल में एकमात्र अन्य खिताब जीतने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा जिसकी कमान स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना संभाल रही हैं। यह मुक़ाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर गत विजेता मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए और आरसीबी के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा है। अमेलिया केर और जी कमालिनी के बीच पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। अमेलिया पारी के पांचवें ओवर में लॉरेन बेल का शिकार बन गईं और सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आईं नेट शीवर ब्रंट भी सिर्फ चार रन ही बना सकीं। जी कमालिनी को श्रेयंका पाटिल ने बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 20 रन ही बना सकीं। 67 पर चार विकेट गंवा चुकी मुंबई को एक अच्छी साझेदारी की जरूर त थी। निकोला कैरी और सजीवन सजना ने पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। कैरी 40 और सजना 45 रन बनाने में कामयाब हुईं। अमनजोत कौर और पूनम खेमनार नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए नादिन डी क्लार्क ने चार और लॉरेन बेल तथा श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
RCB ने जीता मुक़ाबला
महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आगाज शानदार हुआ है। शुक्रवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गत विजेता मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सजीवन सजना और निकोला कैरी की 82 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने नादिन डी क्लार्क की 63 रनों की नाबाद पारी की बदौलत सात विकेट पर 157 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमालिनी, नैट शीवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति, सजवीन सजना, साइका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष, राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।
मेष: दिन शुभ रहेगा...