RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रॉफी जीती। जीत पर स्टार अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, अभिनेता अमिताभ बच्चन समेत अन्य फिल्मी हस्तियों ने आरसीबी को बधाई दी।
विजय देवरकोंडा ने आरसीबी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आरसीबी के सभी प्रशंसकों को बधाई। आपने इतनी ऊर्जा, जुनून और प्यार के साथ खेला। यह देखना सुखद पल की तरह रहा।‘
Congratulations to @RCBTweets, all RCB fans ❤️
you have waited with so much energy and passion and love.
It’s a happy happy moment to see.
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) June 3, 2025
विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर करते हुए यूट्यूबर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर एल्विश यादव ने लिखा, ‘आरसीबी को बधाई, आखिरकार अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली, विराट कोहली के लिए बहुत खुश हूं।’’
Congratulations RCB , Finally won their first IPL trophy, so happy for @imVkohli bhai.❤️#IPLFinal pic.twitter.com/im1okoROMz
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) June 3, 2025
अभिनेता सोनू सूद ने टीम आरसीबी को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘आरसीबी, आरसीबी..मेहनत का फल मीठा होता है। विराट और टीम को दिल से बधाई। पंजाब – किस्मत अच्छी नहीं रही, लेकिन दिल से खेला! दोनों टीम का सम्मान!‘
RCB!!! Mehnat ka phal meetha hota hai – finally! Virat bhai & team, Heartily congratulations . Punjab – tough luck, played with heart and character! Respect to both sides! 🏆❤️ #RCB #IPL2025 @RCBTweets pic.twitter.com/1xlRkCJtkb
— sonu sood (@SonuSood) June 3, 2025
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी आरसीबी की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘इंतजार खत्म हुआ। हम इस दिन का 18 साल से इंतजार कर रहे थे। आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई!‘
RCB!!! Mehnat ka phal meetha hota hai – finally! Virat bhai & team, Heartily congratulations . Punjab – tough luck, played with heart and character! Respect to both sides! 🏆❤️ #RCB #IPL2025 @RCBTweets pic.twitter.com/1xlRkCJtkb
— sonu sood (@SonuSood) June 3, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...