Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Royal Challengers Bengaluru ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI निगरानी का दिया प्रस्ताव

January 17, 2026

Royal Challengers Bengaluru ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI निगरानी का दिया प्रस्ताव

नई दिल्ली: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच कराये जाने की अनिश्चितता के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) ने भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के उपायों के तहत स्टेडियम में एआई निगरानी वाले कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) को भेजे गए एक आधिकारिक प्रस्ताव में आरसीबी ने स्टेडियम में एआई वाले 300 से 350 कैमरे लगाने का सुझाव दिया है। प्रस्ताव के अनुसार एआई वाली प्रणाली केएससीए और लॉ-एनफोर्समैंट एजैंसियों को भीड़ की मूवमैंट, कतारों और अंदर/ बाहर जाने के द्वारों की निगरानी करने में मदद करेगा, साथ ही घटना के समय में अनाधिकृत प्रवेश की भी निगरानी करेगा। स्टेडियम में मैच की मेजबानी की अनुमति इस बात पर निर्भर है कि केएससीए माइकल डी’कुन्हा कमीशन की सिफारिशों को लागू करे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें