खेल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल इस पूरे सीजन में नहीं खेलेंगे। RCB के क्रिकेट हेड मो बॉबट ने बताया कि यश दयाल इस समय एक निजी परिस्थिति से गुजर रहे हैं, इसलिए वे IPL 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, टीम ने यह भी कहा है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट अभी भी RCB के साथ बना हुआ है।
यश दयाल पिछले सीजन में टीम के लिए खासकर डेथ ओवरों में अहम भूमिका निभाते थे। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी से RCB की गेंदबाजी पर असर पड़ सकता है। अब टीम को नए खिलाड़ियों या अलग कॉम्बिनेशन पर काम करना होगा।
यह भी पढ़ें-
IPL में महंगे साबित हुए ये 5 गेंदबाज, एक मैच में लुटाए 70+ रन
New Rule for IPL 2026: IPL 2026 के लिए BCCI ने 7 नियम किए जारी, पढ़ें पूरी लिस्ट
यश दयाल का नाम कुछ गंभीर कानूनी मामलों में भी सामने आया है। उनके खिलाफ यौन शोषण और दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। जयपुर में एक मामला POCSO एक्ट (नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़ा कानून) के तहत दर्ज है। शिकायत में आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की का लंबे समय तक शोषण किया और उसे क्रिकेट में आगे बढ़ाने का लालच दिया। गाजियाबाद में भी एक मामला दर्ज है, जिसमें उन पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप है।
24 दिसंबर 2025 को जयपुर की POCSO कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है, इसलिए अभी जमानत नहीं दी जा सकती। वहीं, यश दयाल के वकील ने इन आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि संबंध सहमति से थे। लेकिन अभियोजन पक्ष का कहना है कि नाबालिग के मामलों में सहमति का कोई महत्व नहीं होता।
फिलहाल RCB को अपनी टीम संतुलन बनाने के लिए नए विकल्प तलाशने होंगे। यश दयाल की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती बन सकती है, खासकर गेंदबाजी विभाग में।
मेष: दिन शुभ रहेगा...