Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

RCB vs GT, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

April 24, 2026

RCB vs GT, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खेल डेस्क: IPL 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच बेंगलुरु ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला लिया है और गुजरात को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। RCB ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत हासिल की है, यानी टीम अच्छी फॉर्म में है। वहीं गुजरात टाइटंस ने भी 6 मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ 3 में ही जीत मिली है। दोनों टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी हैं, इसलिए इस मुकाबले में वापसी करना चाहेंगी।

हम पहले फील्डिंग करेंगे, बेथेल खेलेंगे- रजत पाटीदार 

रजत पाटीदार ने कहा, ”हम पहले फील्डिंग करेंगे। एक बदलाव – साल्टी चोटिल हो गए, बेथेल अंदर हैं। एक अच्छी बात यह है कि हम विकेट और सिचुएशन को अच्छी तरह से समझ रहे हैं, हमारी प्लानिंग अच्छी रही है। यह बैटिंग के लिए अच्छा विकेट लग रहा है, लेकिन इसमें घास नहीं है और पहली इनिंग्स में यह मुश्किल हो सकता है।”

सच में नहीं, यहां चेज करना अच्छा है-  गिल

शुभमन गिल ने कहा, ”सच में नहीं, यहां चेज करना अच्छा है, लेकिन उम्मीद है कि हमारा गेम अच्छा होगा। यह सब कंडीशन को जल्दी समझने, अच्छी शुरुआत करने और जल्दी नींव रखने के बारे में है। इतने बड़े टूर्नामेंट में (MI के खिलाफ) ऐसे गेम हो सकते हैं, लेकिन हम पॉजिटिव बातों पर फोकस कर रहे हैं। दो बदलाव: जेसन होल्डर खेल रहे हैं और मानव सुथार वापस आ गए हैं।”

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच – 6
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 3 जीत
गुजरात टाइटंस- 3 जीत

पिच रिपोर्ट:

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां की बाउंड्री छोटी है, इसलिए चौके-छक्के लगाना आसान होता है। इस मैदान पर अक्सर बड़े स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं। एक और खास बात यह है कि दूसरी पारी में ओस (dew) आ जाती है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत होती है। इसलिए यहां ज्यादातर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं। इस सीजन में यहां खेले गए पिछले 4 मैचों में से 3 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है।

दोनों टीमें:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार।
गुजरात टाइटन्स : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें