Site icon Dainik Savera Times

RCB vs RR: कौन चखेगा पहली हार का स्वाद? फिर चलेगा ‘कोहली’ का बल्ला या बेंगलुरु के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाएंगे ‘वैभव’

RCB vs RR

RCB vs RR

RCB vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर है और अब सभी की निगाहें उस मुकाबले पर टिक गई हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि दोनों टीमें इस सीजन में अब तक अजेय रही हैं। राजस्थान की टीम युवा कप्तान रियान पराग की अगुवाई में शानदार लय में नजर आई है। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरपूर शुरुआत की है। दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु ने भी अपने दोनों मैच एकतरफा अंदाज में जीतकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें- KKR के खिलाफ LSG की जीत से ‘ पॉइंट्स टेबल’ पर बदले समीकरण, जानें किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप

 

हेड-टू-हेड में बेंगलुरु का हल्का दबदबा
अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो मुकाबला कड़ा जरूर है, लेकिन आंकड़ों में बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें बेंगलुरु ने 17 जबकि राजस्थान ने 14 मुकाबले जीते हैं। हालांकि हाल के सीजन में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है, जिससे यह मुकाबला और दिलचस्प बन गया है।

कोहली बनाम युवा जोश
इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली को लेकर है, जिनका रिकॉर्ड राजस्थान के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। कोहली इस टीम के खिलाफ 800 से ज्यादा रन बना चुके हैं और एक बार फिर बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी। वहीं दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी नजरें रहेंगी। खास बात यह होगी कि वह बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का सामना किस तरह करते हैं। यह मुकाबले के परिणाम में अहम भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर, खेल जगत में शोक की लहर

 

कौन थामेगा जीत का सिलसिला?
दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है। जहां एक ओर अनुभव और रिकॉर्ड बेंगलुरु के साथ है, वहीं युवा जोश और लय राजस्थान के पक्ष में नजर आती है।

 

Exit mobile version