Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

RCB vs SRH Head to Head Record: किस टीम का रहा है दबदबा? जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

March 28, 2026

RCB vs SRH Head to Head Record: किस टीम का रहा है दबदबा? जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

RCB vs SRH Head to Head Record: आईपीएल 2026 का रोमांचक आगाज 28 मार्च यानी आज से होने जा रहा है, जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो आरसीबी का घरेलू मैदान है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालना दिलचस्प रहेगा, क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि दोनों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहा है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल इतिहास में RCB और SRH के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 13 मैच हैदराबाद की टीम ने जीते हैं, जबकि बेंगलुरु ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका था। इन आंकड़ों से साफ है कि हैदराबाद को थोड़ी बढ़त जरूर हासिल है, लेकिन मुकाबला हमेशा बराबरी का रहा है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रिकॉर्ड

अगर बेंगलुरु के होम ग्राउंड की बात करें तो यहां RCB का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच 9 मैच खेले गए हैं, जिनमें RCB ने 5 बार जीत हासिल की है। वहीं SRH को यहां केवल 3 मुकाबलों में सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें:

पिछला मुकाबला रहा था हाई-स्कोरिंग

दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत IPL 2025 में देखने को मिली थी, जिसमें रन बरसात हुई थी। उस मैच में Ishan Kishan ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए थे, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल थे। उनकी दमदार पारी की बदौलत SRH ने 20 ओवर में 231 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की टीम 189 रन पर सिमट गई थी। उस मुकाबले में फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत जरूर दी, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

इस बार मुकाबला और भी रोमांचक

दोनों टीमों के पास इस सीजन कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में फैंस को एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। RCB अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगी, जबकि SRH अपने बेहतर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

ये भी देखें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें