
RCB vs SRH: IPL के 19वें सीजन का आगाज आज होने जा रहा है। क्रिकेट के इस महासंग्राम का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज खेले जानें वाले सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। इस सीजन के पहले मुकाबले में रोमांचक भिड़त देखने को मिल सकती है। लेकिन मौसम यह मजा किरकिरा कर सकता है। देश में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेन के कारण मौसम बहुत ही खराब चल रहा है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का रिकॉर्ड भी यही कहता है। यहां खेले गए कई मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो चुके है। ऐसे में सभी फैंस की निगाहें बेंगलुरु के मौसम पर टिकी हुई है।
ये भी पढ़ें- IMD ने आंधी, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट किया जारी, इस राज्य में बिजली गिरने की भी जताई आशंका
आज कैसा रहेगा मौसम?
RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जानें वाले पहले मैच के दौरान मौसम की बात की जाए तो आज के दिन यहां आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम की रिपोर्ट के अनुसार दिन के समय तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। इसके बाद शाम होते-होते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मैच के दौरान यहां का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। वहीं बात बारिश की करें तो यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें- PM मोदी आज जेवर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, इतने बजे शुरू होगा कार्यक्रम
कौन किस पर भारी?
RCB और SRH के बीच खेले गए मुकाबलों की बात करें तो हैदराबाद की टीम बेंगलुरु पर भरी पड़ती नजर आती है। दोनों टीमों के बीच IPL के 25 मुकाबले खेले गए है। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 मुकाबले जीते है। इसमें एक मुकाबला रद्द भी रहा है। बात चिन्नास्वामी स्टेडियम की करें तो यहां दोनों टीमों ने कुल 8 मुकाबले आमने-सामने खेले है। इस स्टेडियम में RCB को होम ग्राउंड का फायदा मिलता नजर आया है। यहां बेंगलुरु ने 5 तो हैदराबाद ने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...