Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL में व्यूअरशिप का रिकॉर्ड टूटा, ओपनिंग डे पर 16.8 करोड़ का आंकड़ा दर्ज

March 29, 2024

IPL में व्यूअरशिप का रिकॉर्ड टूटा, ओपनिंग डे पर 16.8 करोड़ का आंकड़ा दर्ज

मुंबई: आईपीएल के 17वें सीजन के शुरुआती दिन 16.8 करोड़ दर्शकों के साथ रिकॉर्ड तोड़ टीवी दर्शकों की संख्या रही। लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर डिज्नी स्टार नैटवर्क पर आईपीएल 2024 के शुरुआती दिन, 1276 करोड़ मिनट का वॉच-टाइम दर्ज किया गया, जो किसी भी आईपीएल सीजन के शुरुआती दिन के लिए सबसे अधिक है।

डिजीटल प्लेटफॉर्म पर जियो सिनेमा को आईपीएल के पहले दिन 11.3 करोड़ दर्शक मिले थे। स्ट्रीमर ने दावा किया कि उसने आईपीएल 2023 के पहले दिन की तुलना में 51} की बढ़ौतरी दर्ज की है।

एक बयान में कहा कि पहले दिन जियो सिनेमा पर कुल देखने का समय 660 करोड़ मिनट था। डिज्नी स्टार नैटवर्क पर आईपीएल 2024 के उद्घाटन दिवस पर पहली बार 10 में से 8 कप्तान शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें