Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नकवी को पद से हटाने की उठी मांग

September 30, 2025

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नकवी को पद से हटाने की उठी मांग

लाहौर: एशिया कप में भारत के हाथों राष्ट्रीय टीम की लगातार तीसरी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और उपहास का सामना करना पड़ा तथा उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग उठ रही है। रविवार को हुए फाइनल में पाकिस्तान भारत से हार गया जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी से विजेता ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया जो एशियाई क्रिकेट परिषद के भी प्रमुख हैं।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता मूनिस इलाही ने एक्स पर लिखा, ‘अगर इस ‘चुने हुए’ प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ में थोड़ी भी हिम्मत है तो उन्हें मोहसिन नकवी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने इतने कम समय में पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है।’ सिंध के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद जुबैर ने भी नकवी पर निशाना साधते आरोप लगाया कि उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया जिसके कारण टीम को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: मिडिल ईस्ट तनाव का शेयर बाजार पर असर: Sensex- Nifty में गिरावट, इन शेयरों पर रखें नजर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें