Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चार साल बाद ‘Returning home’ अछ्वुत रहा : Kohli

April 3, 2023

चार साल बाद ‘Returning home’ अछ्वुत रहा : Kohli

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आठ विकेट की दमदार जीत दर्ज करने के बाद कहा कि चार साल बाद‘घर लौटना’अछ्वुत अहसास रहा। मुंबई ने रविवार को तिलक वर्मा (84 नाबाद) के आतिशी अर्द्धशतक की मदद से आरसीबी के सामने 172 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, जिसे मेजबान टीम ने 16.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। कोहली ने इस एकतरफा जीत में 49 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाये, जबकि उनके जोड़ीदार और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 43 गेंद पर 73 रन की पारी खेली। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘अछ्वुत जीत। इतने सालों बाद घर वापसी करना अच्छा है।

यह स्कोर खड़ा करने के लिये उनके बल्लेबाजों को श्रेय जाता है। तिलक ने अच्छी बल्लेबाजी की। फाफ ने पहले आक्रामक बल्लेबाजी शुरु की और बाद में मैंने भी साथ दिया।’ उन्होंने कहा, ‘आज जिस तरह से मैच हुआ, उससे मैं बहुत खुश हूं। नई गेंद का सामना करना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन हमने अच्छी तरह नई गेंद का सामना किया। स्टेडियम में भीड़ खचाखच भरी थी, माहौल अछ्वुत था। हमें मालूम था कि काफी समर्थन मिलने वाला है। यह समर्थन हमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित करता है।’ कोहली और डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिये 148 रन की साझेदारी की, जिससे मुंबई की जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

डु प्लेसिस भले ही लक्ष्य के करीब पहुंचकर आउट हो गये, लेकिन कोहली ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर आरसीबी को जीत दिलाई। कोहली ने कहा, ‘आईपीएल के पहले मैच में इस तरह का प्रदर्शन करना हमारे लिये बहुत अच्छा था। पांच बार की चैंपियन मुंबई और चार बार की चैंपियन चेन्नई के बाद हमने ही सबसे अधिक बार प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई किया है। हमें बस टीम का संतुलन बनाये रखने की जरुरत है। हमें इस गति पर खेलने की जरुरत है और हमें इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरुरत है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें