Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Pathan’ के एडिटेड पोस्टर के बाद Rinku Singh ने Shahrukh को कहा ‘लव यू’

April 11, 2023

‘Pathan’ के एडिटेड पोस्टर के बाद Rinku Singh ने Shahrukh को कहा ‘लव यू’

मुंबई: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ‘पठान’ के पोस्टर पर क्रिकेटर रिंकू सिंह का चेहरा लगाकर एक तस्वीर साझा की।शाहरुख ने ट्विटर पर एडिटेड पोस्टर को रविवार को शेयर करते हुए लिखा: “झूमे जो रिंकू!!! मेरे बच्चे रिंकू सिंह और नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर! और याद रखना, भरोसा ही सब कुछ है। केकेआर को बधाई और वेंकी, अपने दिल का ख्याल रखिएगा सर।”

रिंकू सिंह ने सोमवार को अपने ट्वीट के जरिए शाहरुख को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने ट्वीट किया, “शाहरुख सर, लव यू सर और आपके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।”मैच के दिन, सिंह ने अंतिम ओवर में नाटकीय अंदाज में लगातार पांच छक्के लगाए और 21 गेंदों में 48 रन बनाकर ना केवल नाबाद पारी खेली, बल्कि अपनी नाइट राइडर्स को एक असंभव सी जीत दिलाई। इस जीत के बाद केकेआर एक अच्छ नेट रन रेट के साथ स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर आ गई है। वे अगली बार 14 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ भिड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें