भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टैस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में पंत ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋषभ पंत ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 24 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 2 चौके निकले। पंत ने टैस्ट करियर के 48 मुकाबलों में अब तक 92 छक्के लगाए हैं। वीरेंद्र सहवाग 103 टैस्ट मुकाबलों में 90 छक्के लगा सके थे। इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 67 टैस्ट मुकाबलों में 88 छक्के लगाए। 88 टैस्ट में 80 छक्कों के साथ रवींद्र जडेजा चौथे पायदान पर मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें : भूकंप के झटकों से दहला जम्मू-कश्मीर, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?
मेष: दिन शुभ रहेगा...