Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

टैस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में Rishabh Pant ने कोहली को पछाड़ा, टॉप-20 में रचिन

October 24, 2024

टैस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में Rishabh Pant ने कोहली को पछाड़ा, टॉप-20 में रचिन

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईसीसी टैस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने साथी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, जबकि न्यूजीलैंड के ऑलराऊंडर रचिन रवींद्र इसी श्रेणी में टॉप-20 में शामिल हो गए हैं। पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलूर में पहले टैस्ट में 20 और 99 रन की पारी खेली थी। वह टैस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में 3 पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। इंगलैंड के बल्लेबाज जो रूट रैंकिंग में शीर्ष पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल तीसरे स्थान पर हैं। पंत और कोहली के साथ शीर्ष 10 में शामिल वह अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के नजरिए से रविंद्र 36 पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 134 और नाबाद 39 रन की पारी खेली थी। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे 12 पायदान ऊपर 36वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के ऑलराऊंडर सलमान अली आगा ने दूसरे मैच में 31 और 63 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद वह 8 स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ दो पारियों में 11 विकेट लेने के बाद टैस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 17वें स्थान पर वापस आ गए हैं, जबकि उनके साथी साजिद खान उसी मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद 22 स्थान की छलांग लगाकर 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें