Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई इंडियंस पर दबदबा कायम रखने उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

April 1, 2023

मुंबई इंडियंस पर दबदबा कायम रखने उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का इरादा रविवार को घरेलू मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस पर दबदबा बरकरार रखने का होगा। आईपीएल 2020 के बाद से आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ पांच में से तीन मैच जीते हैं। अब तक आईपीएल नहीं जीत सकी आरसीबी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जीत के साथ आगाज करके घरेलू दर्शकों को मुस्कुराने के मौके जरूर देना चाहेगी।

देखना यह है कि रजत पाटीदार और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों के बिना आरसीबी का प्रदर्शन कैसा रहता है चूंकि दोनों चोटों के कारण पहले हाफ में नहीं खेल सकेंगे । आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल भी पहले मैच में उपलब्ध नहीं हैं । इंग्लैंड के विल जैक्स पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं । पाटीदार ने पिछले साल आठ मैचों में 55 . 50 की औसत से 333 रन बनाये थे । उन्होंने पहले क्वालीफायर में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से सबसे तेज शतक जड़ा था । दूसरी ओर आस्ट्रेलिया के हेजलवुड ने 20 मैचों में 20 विकेट लिये थे ।

आरसीबी को श्रीलंका के स्पिनर वांिनदु हसरंगा का भी इंतजार करना होगा जो राष्ट्रीय टीम के लिये खेलने न्यूजीलैंड में हैं । वह शुरूआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे ।न्यूजीलैंड के माइकल ब्रासवेल के रूप में हालांकि आरसीबी को निचले क्रम पर आक्रामक बल्लेबाज मिला है । दिनेश कार्तिक भी उपयोगी रन बनाने में माहिर हैं । शीर्षक्रम में रन बनाने का जिम्मा कप्तान फाफ डु प्लेसी और पूर्व कप्तान विराट कोहली पर होगा । गेंदबाजी में हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज जिम्मा संभालेंगे । डुप्लेसी ने पहले दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में 369 रन बनाये थे जबकि कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है । रीस टॉपले के आने से आरसीबी की गेंदबाजी को धार मिली है ।

मुंबई इंडियंस पिछले आईपीएल में 14 में से चार मैच जीतकर आखिरी स्थान पर रही थी । आईपीएल के इतिहास की सबसे कामयाब टीम और पांच बार की विजेता मुंबई का लक्ष्य उस प्रदर्शन को भुलाकर आगे बढने का होगा । तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और झाय रिचर्डसन चोट के कारण बाहर है । ऐसे में टीम की उम्मीदें इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर पर लगी हैं जो जैसन बेहरेनडोर्फ और आकाश मढवाल के साथ तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे । कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी सूर्यकुमार यादव पर रन बनाने का जिम्मा होगा । ईशान किशन से पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की उम्मीद रहेगी ।

टीमें :रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा , सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, मनोज भंडागे, राजन कुमार, अविनाश ंिसह, सोनू यादव, माइकल ब्रासवेल ।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस , तिलक वर्मा, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप ंिसह, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, रितिक शोकीन, अर्शद खान, डुआन जेनसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जैसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मढवाल । मैच का समय : शाम 7 . 30 से ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें