Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रसेल मेरे आदर्श, उनकी तरह केकेआर के लिए मैच जीतना चाहता हूं: रमनदीप सिंह

March 14, 2024

रसेल मेरे आदर्श, उनकी तरह केकेआर के लिए मैच जीतना चाहता हूं: रमनदीप सिंह

आईपील 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। टूर्नामेंट के नए सीजन के आगाज से पहले सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर रमनदीप सिंह, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे, ने कहा कि वह आंद्रे रसेल के साथ खेलने के लिए उत्सुक हैं।

जिस तरह आंद्रे रसेल केकेआर के लिए एक मैच विनर रहे हैं, ठीक वही भूमिका रमनदीप सिंह टीम में भी निभाना चाहते हैं।

घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलने वाले रमनदीप ने मुंबई इंडियंस के लिए पांच आईपीएल मैच खेले, जिसमें उनका सबसे अच्छा योगदान हैदराबाद के खिलाफ (3/20) और दिल्ली के खिलाफ (2/29) के रूप में रहा।

मुंबई द्वारा रिलीज़ किए जाने के बाद रमनदीप को पिछले साल दुबई में नीलामी में आईपीएल 2024 सीज़न से पहले केकेआर ने अपने साथ जोड़ा था।

रमनदीप ने केकेआर नाइट क्लब से कहा, ‘मैं शुरू से ही रसेल को फॉलो कर रहा हूं और मैंने देखा है कि वह टी-20 प्रारूप में बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी किस तरह प्रभाव पैदा करते हैं। मैं जब भी बल्लेबाजी करता हूं तो कोशिश करता हूं और सोचता हूं कि रसेल इस स्थिति में क्या करेंगे और फिर उस पर अमल करने की कोशिश करता हूं।’

‘जहां तक गेंदबाजी का सवाल है, रसेल अपनी टीम के लिए सबसे कठिन ओवर फेंकते हैं और उन्होंने केकेआर के लिए कई मैच जीते हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं भी आंद्रे रसेल की तरह केकेआर के लिए मैच जीतने में सक्षम हूं।‘

इस बारे में बात करते हुए कि उन्हें कैसे पता चला कि केकेआर ने उन्हें चुना है, रमनदीप ने कहा कि उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा चुने जाने का अंदाजा था।

रमनदीप ने कहा, ‘मैं टीवी पर नीलामी पर नज़र रख रहा था, लेकिन एक बार जब मेरा नाम सामने आया, तो मैंने यह सोचकर टीवी बंद कर दिया कि देखेंगे कि क्या होता है। कुछ समय में, मुझे अपने परिवार और दोस्तों से कॉल और मैसेज आने लगे कि मुझे केकेआर द्वारा चुना गया है।‘

केकेआर 15 मार्च से 2024 संस्करण से पहले कोलकाता में अपना मुख्य प्री-सीजन कैंप शुरू करेगा। उनका आईपीएल 2024 अभियान 23 मार्च को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में 2016 चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुरू होगा।

आईपीएल 2024 के लिए केकेआर टीम: श्रेयस अय्यर, फिल साल्ट, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षति राणा, सुयश शर्मा, मिचेल स्टार्क, दुष्मंत चमीरा, शाकिब हुसैन और मुजीब उर रहमान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें